संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी सब्जी मंडी वेलफेयर एसोसिएशन का धरना पांचवें दिन समाप्त हो गया। पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने सब्जी व फल आढ़तियों को आश्वासन देकर धरने को समाप्त कराया।
विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने आढ़तियों को आश्वासन देते हुए कहा कि आप लोगों की मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। वहीं आढ़तियों ने समस्या के समाधान को लेकर विधायक सत्यप्रकाश जरावता को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर सब्जी मंडी प्रधान देशराज सैनी, नगरपरिषद पटौदी मंडी सलाहकार समिति अध्यक्ष चंद्रभान सहगल, पूर्व प्रधान राजेन्द्र सैनी, दीप यादव, पूर्व पार्षद ब्रहम दौचानिया, राज सैनी, मनोज सैनी,सुरेश कुमार सहित आढ़ती व अन्य लोग मौजूद रहे।