संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में चल रही रामलीलाओं में बीती श्रीराम के वियोग में राजा दशरथ ने अपना शरीर त्याग दिया, भरत के लाख कहने पर भी श्रीराम अयोध्या नहीं आए तो वह अपने भाई की खड़ाऊ लेकर वापिस अयोध्यापुरी चले गए। रावण की बहन शूर्पनखा संवाद ने दर्शकों का मन मोह लिया। शूर्पनखा द्वारा श्रीराम व लक्ष्मण पर मोहित होकर विवाह के लिए याचना करना व लक्ष्मण द्वारा उसकी नाक काटने के बाद राक्षसों का आगमन शुरू हो गया। जय हनुमान रामलीला क्लब उजीना, नूंह स्थित आदर्श रामलीला कमेटी गोरवाली चौक, सदासुख विजय रामलीला कमेटी सरदार जीएस मलिक स्कूल, श्रीभगवान सदासुख रामलीला कमेटी पुरानी अनाज मंडी नूंह, तावडू की जयभारत रामलीला क्लब, धार्मिक रामलीला क्लब तावडू में स्थानीय कलाकारों ने अपनी कला से सभी का मन मोह लिया।