गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर से हर कोई हैरान है। जेजेपी से लोकसभा प्रत्याशी राहुल फाजिलपुरिया अस्पताल पहुंचे हैं। वहीं, भाजपा नेता मुकेश पहलवान भी अस्पताल पहुंचे हैं।
गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। सुबह करीब 10 बजे अचानक तबीयत खराब होने पर पालम विहार के कोलंबिया अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
राकेश दौलताबाद के निधन की खबर से हर कोई दुखी है। अस्पताल में उनके समर्थक पहुंचे हैं। वहीं, जेजेपी से लोकसभा प्रत्याशी राहुल फाजिलपुरिया और भाजपा नेता मुकेश पहलवान भी अस्पताल पहुंचे।
विधायक राकेश शनिवार सुबह परिवार के साथ वोट डालने के बाद अपने फार्म हाउस पर गए थे, जहां सुबह सवा नौ बजे उनके सीने में दर्द हुआ। इसके बाद उनके समर्थक पालम विहार के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, मगर धमनियां बंद होने के कारण किसी प्रकार का ऑपरेशन नहीं हो सका। ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया गया। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि विधायक को 100 फीसदी ब्लॉकेज की समस्या थी।
विज्ञापन
बादशाहपुर से निर्दलीय के रूप में विधानसभा में पहुंचे राकेश दौलताबाद इसी सीट पर निर्दलीय व इंडियन नेशनल लोकदल के टिकट पर दो बार चुनाव मैदान में उतरे, दोनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। तीसरी बार उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़कर भाजपा के मनीष यादव को हराया था। राकेश दौलताबाद के दो बच्चे हैं। दो साल पहले कोविड में उनके छोटे भाई की मौत हो गई थी। वे हरियाणा हाउसिंग बोर्ड निगम के अध्यक्ष भी रह चुके थे।