फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राजीव चौक की बदली सूरत, जीएमडीए ने लगवाए पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के अनुकूल बनाया
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित राजीव चौक को री-डिजाइन कर राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के अनुकूल बनाया गया है। अब चौक पर पौधे लगा दिए गए हैं। इससे चौक की सुंदरता बढ़ गई है।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने राजीव चौक जंक्शन का पुनर्विकास कराया है। इस कार्य को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, पीडब्ल्यूडी निर्देशों के अनुसार और भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के साथ किया गया है। मोबिलिटी डिवीजन के महाप्रबंधक कर्नल आरडी सिंघल के अनुसार, चौक पर सुधार कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। राजीव चौक शहर का एक महत्वपूर्ण और अत्यधिक व्यस्त चौराहा है। जंक्शन को री-डिजाइन, यातायात प्रबंधन में सुधार के साथ-साथ राहगीरों की सुरक्षित आवाजाही को सुविधाजनक बनाया गया है। यहां पर पौधे लगाने का काम बाकी था, जिसे अब पूरा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्मार्ट ट्रैफिक लाइटें लगीं
राजीव चौक पर अंडरपास और फ्लाईओवर बनने के बाद सिग्नल फ्री कर दिया गया था। वाहनों के दबाव को देखते हुए स्मार्ट ट्रैफिक लाइटें लगा दी गई हैं। इसके अलावा टेबल टॉप के निर्माण, थर्मोप्लास्टिक रंबल स्ट्रिप्स, साइनेज और साइन बोर्ड और जेब्रा क्रॉसिंग आदि से संबंधित कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें