फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नीट पेपर लीक केस में फर्रुखनगर के युवक को राजस्थान एसओजी ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक यश यादव उत्तराखंड के आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएएमएस प्रथम वर्ष का छात्र है
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले का गुरुग्राम कनेक्शन सामने आया है। फर्रुखनगर के खुरमपुर गांव में राजस्थान एसओजी की टीम ने छाप मारकर यहां रहने वाले यश यादव को काबू किया है। युवक उत्तराखंड के एक आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएएमएस प्रथम वर्ष का छात्र है।
गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि राजस्थान पुलिस की टीम युवक को पकड़कर ले गई है। उसे आगे सीबीआई के हवाले किया गया है। गुरुग्राम में पेपर लीक नहीं हुआ। सीबीआई यदि सहयोग मांगेगी तो गुरुग्राम पुलिस की ओर से जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, यह छात्र प्रश्नपत्र लीक नेटवर्क की एक अहम कड़ी हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी छात्र ने यह प्रश्नपत्र महाराष्ट्र के नासिक निवासी एक अन्य बीएएमएस छात्र से 15 लाख रुपये में खरीदा था। नासिक का यह संदिग्ध तीसरे वर्ष का छात्र है, जो भोपाल के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। बताया जा रहा है कि प्रिंटिंग प्रेस में हुई गड़बड़ी के जरिए उसने 10 लाख रुपये में प्रश्नपत्र लीक करवाया था। जांच में यह भी सामने आया है कि फर्रुखनगर के छात्र के माध्यम से ही लीक हुआ प्रश्नपत्र और उसके हल राजस्थान के सीकर तक पहुंचे।
पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्र पहले सीकर में रह चुका है। वहीं एक कोचिंग संस्थान में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करता था।गुरुग्राम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छात्र का सीकर के कई छात्रों और कोचिंग संस्थानों से संपर्क बना हुआ था, जिसके चलते उसने लीक प्रश्नपत्र वहां तक पहुंचाया हो सकता है। गुरुग्राम पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम सोमवार रात खुर्रमपुर पहुंची और संदिग्ध छात्र को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

गुरुग्राम पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि छात्र की गतिविधियों को लेकर आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है। हम यह पता लगा रहे हैं कि परीक्षा से पहले और परीक्षा के दिन वह गुरुग्राम में था या कहीं और था। अधिकारियों के अनुसार, राजस्थान पुलिस की टीम ने छात्र के घर पर उसके परिवार के सामने उससे उसके संपर्कों और वित्तीय लेन-देन के बारे में गहन पूछताछ की। इसके बाद उसे तुरंत सड़क मार्ग से जयपुर ले जाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें