गुरुग्राम। मानेसर पुलिस ने बृहस्पतिवार को भांगरोला गांव के सरकारी स्कूल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह अभियान पुलिस उपायुक्त प्रबीना के दिशा-निर्देशानुसार चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति आमजन को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में महिला उप निरीक्षक मुकेश कुमारी, सहायक उप निरीक्षक ज्योति और दुर्गा शक्ति पीसीआर-6 की टीम ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने महिला एवं बाल सुरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारी दी। पुलिस टीम ने विशेष रूप से नशे के दुष्प्रभाव, इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर जोर दिया। ब्यूरो