फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बारिश का पानी नहीं होगा बर्बाद, दमदमा झील के पास बनेगा बांध

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव से राहत के साथ ही सोहना और नूंह के गांवों को सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश के दौरान जमा होने वाले पानी को बेकार बहने से रोकने की तैयारी की जा रही है। इस पानी को दमदमा झील के पास जमा कर जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करने की योजना बनाई गई है। इससे एक तरफ शहरों में जलभराव की समस्या कम करने में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ सोहना और नूंह के गांवों को सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा।

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) इस योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत गुरुग्राम और फरीदाबाद से बारिश का पानी एकत्रित कर दमदमा झील के पास प्रस्तावित बांध तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए पानी की निकासी के चार विकल्प तैयार किए गए हैं। इनमें सोहना और दमदमा झील वाला रास्ता भी शामिल है।
विज्ञापन


योजना के अनुसार, झील से पहले आमने-सामने स्थित दो पहाड़ों पर बांध बनाने की संभावना तलाशी जा रही है। टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया है। टीम बिजली उत्पादन की संभावनाओं का अध्ययन कर रही है।

इसके अलावा गुरुग्राम और फरीदाबाद के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले शोधित पानी को भी बांध तक पहुंचाने का प्रस्ताव है। इसके लिए गुरुग्राम से दमदमा तक पाइपलाइन या नाला बनाने पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल दमदमा झील करीब 75 एकड़ में फैली है। इसमें अरावली के लगभग तीन हजार एकड़ क्षेत्र का बारिश का पानी पहुंचता है।
विज्ञापन

प्रस्ताव के तहत झील की गहराई भी बढ़ाई जाएगी। इस योजना से बारिश के पानी का बेहतर इस्तेमाल करने के साथ सिंचाई और बिजली उत्पादन के नए रास्ते खुल सकते हैं। हालांकि, अभी यह योजना शुरुआती स्तर पर है और इसके लिए आगे की तकनीकी जांच जरूरी होगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें