फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बस अड्डा परिसर में तीन दिन से भरा बारिश का पानी, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर के मुख्य बस अड्डा परिसर में पिछले तीन दिनों से बारिश का पानी भरा हुआ है। इस कारण रोडवेज व निजी बसें अपने निर्धारित काउंटर पर नहीं लगने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। शनिवार को भी रोडवेज, निजी व डीटीसी बसें अड्डे के गेट के पास खड़ी करके सवारियों को बिठाया गया।
बस अड्डा परिसर में तीन दिन से पानी भरा होने के कारण काफी यात्री अंदर नहीं पहुंच पा रहे। डिपो प्रबंधन ने रोडवेज बसों के साथ ही निजी व डीटीसी बसों को अड्डे के गेट के पास ऊंचे स्थान पर खड़ी करके सवारियां बैठाने के लिए कहा गया है। रोडवेज कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को गेट से ही बसों में बैठने के लिए कहा जा रहा है। परिसर में पानी भरा होने के कारण यात्री पूछताछ केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहे। ऐसे में उनको रूटों पर जाने वाली बसों के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटर लगवाकर बस अड्डा परिसर से बारिश का पानी निकालने की व्यवस्था की जा रही है। पानी की निकासी के लिए सीवरेज लाइन की व्यवस्था नहीं होने के कारण जलभराव की समस्या हो रही है। - गायत्री अहलावत, महाप्रबंधक, गुरुग्राम बस डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें