फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बारिश का असर खत्म, उमस और गर्मी ने फिर बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- तापमान में बढ़ोतरी, अगले कुछ दिन बारिश के आसार नहीं
विज्ञापन

- बारिश के बाद वायु गुणवत्ता में दर्ज हुआ सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। कुछ दिन पहले हुई बारिश से मिली राहत अब खत्म होती नजर आ रही है। रविवार को तेज धूप और बढ़ी उमस ने लोगों को फिर परेशान किया। शहर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी और उमस के कारण बाजारों में भीड़ अपेक्षाकृत कम रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। लोगों को धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

हवा की गुणवत्ता में सुधार-
हालिया बारिश का असर वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिला है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रविवार को शहर का एक्यूआई 194 दर्ज किया गया, जो पहले के मुकाबले बेहतर है। वहीं मानेसर का एक्यूआई 83 रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में शामिल है। बारिश के कारण वातावरण में धूल और प्रदूषक कणों में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें