फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में अटका बरसाती नाला शिफ्ट करने का कार्य, रुका पुल निर्माण का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कटारिया चौक पर पुल और अंडरपास बनाने में बाधा बन रहे बरसाती नाले को शिफ्ट करने का कार्य भूमि विवाद के कारण अटक गया। लोक निर्माण विभाग ने यहां बरसाती नाले को शिफ्ट करने के लिए खुदाई का कार्य शुरू कर दिया था, मगर स्थानीय दुकानदारों की आपत्ति के कारण कार्य रुक गया। इस सप्ताह लोक निर्माण विभाग मौके पर जमीन की पैमाइश करेगा, जिसके बाद कार्य शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन

कटारिया चौक पर लोक निर्माण विभाग अंडरपास व पुल बना रहा है। कार्य में बाधा बन रही पानी की लाइन को शिफ्ट किया जा चुका है जबकि बरसाती नाले को शिफ्ट करने का कार्य चल रहा है। शीतला माता रोड से पुरानी दिल्ली रोड की तरफ नाला शिफ्ट करने के लिए विभाग ने खुदाई भी कर दी। खुदाई होते ही दुकानदारों ने इसे निजी जमीन बताते हुए आपत्ति उठा दी और कार्य को रुकवा दिया। अधिकारियों ने बताया कि यहां रेस्तरां समेत एक अन्य दुकान है जिन्होंने कार्य को रुकवा दिया। कार्य शुरू होने से पहले पैमाइश कर जमीन की निशानदेही कर ली गई थी। नाले का कार्य रुकने से पुल निर्माण का कार्य भी प्रभावित हो गया है। पुल बनाने का कार्य दिसंबर 2020 तक पूरा करना है।
लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता राजीव यादव ने बताया कि इस सप्ताह मौके पर पैमाइश की जाएगी। इसके बाद विवाद सुलझ जाएगा और नाला बनाने का कार्य दोबारा शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें