गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में मौसम के दो रूप दिख रहे हैं। दिन में गर्मी, शाम को ठंडी हवाएं राहत दे रही हैं। मौसम विभाग ने बुधवार से हल्की बारिश की संभावना जताई है। रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह मानसूनी हवाओं की विदाई का संकेत है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बुजुर्गों और बच्चों को सर्दी-जुकाम से सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। संवाद