फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जन्माष्टमी की तैयारियों पर बारिश ने डाली खलल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर के मंदिरों में 16 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिरों में तैयारी चल रही हैं। हालांकि बृहस्पतिवार की सुबह हुई बारिश ने जन्माष्टमी की तैयारियों पर खलल डाल दी। कुछ मंदिरों के पास लोगों ने पानी हटवाया ताकि जलभराव के कारण भक्तों को परेशानी न हो। बाजार में भी बारिश के कारण लोग पूजन सामग्री की खरीदारी कम कर पाए।
ओल्ड रेलवे रोड स्थित प्रेम मंदिर, खोली वाला मंदिर, सेक्टर-15 पार्ट टू, सेक्टर- 31 स्थित श्री कृष्ण मंदिर, सेक्टर -10ए स्थित श्री कृष्ण मंदिर आदि के पास से पानी को हटाया गया। ओल्ड रेलवे रोड स्थित प्रेम मंदिर को रंगीन बत्तियों से बहुत ही खूबसूरती से सजाया गया है। मंदिर प्रबंधक अनिल आजाद ने बताया कि मंदिर में लाइटिंग के लिए राजस्थान से तकनीशियन संभाल रहे हैं। मथुरा और वृंदावन से आए कलाकार मंदिर में फूलों की सजावट करेंगे। वहीं, मंदिर में श्री कृष्ण की झांकियां, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन

बादशाहपुर स्थित इस्कॉन मंदिर से अमानी अवतार दास ने कहा कि इस बार की जन्माष्टमी पर कृष्ण भगवान के 1108 भोग लगाए जाएंगे और कीर्तन और कथा होगी। इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।



वृंदावन चंद्रोदय मंदिर का जन्माष्टमी कार्यक्रम आज
सेक्टर-43 स्थित निर्माणाधीन वृंदावन चंद्रोदय मंदिर की ओर से एंबियंस आईलैंड स्थित ए डॉट कन्वेंशन हॉल में शुक्रवार को ही जन्माष्टमी का त्योहार मना लिया जाएगा। मंदिर के प्रवक्ता ने बताया कि मंदिर शनिवार को वृंदावन के इस्कॉन के मंदिर में जन्माष्टमी का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को गुरुग्राम के मंदिर की ओर ए डॉट हाॅल में लड्डू गोपाल का अभिषेक होगा। यह कार्यक्रम शाम छह बजे शुरू हो जाएगा और मध्यरात्रि तक चलेगा। लड्डू गोपाल का अभिषेक, पंचामृत, फलोदक,गंधोदक औषधि, हल्दी और 108 कलश का अभिषेक किया जाएगा। श्री कृष्ण लीला आधारित झलकियां, पुष्प वर्षा, पालकी यात्रा आदि कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें