फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बारिश ने बदला मौसम का मिजाज...गर्मी से राहत, किसानों को आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने 7 से 9 अप्रैल बारिश का येलो अलर्ट किया जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में पिछले कुछ दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है और लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। इस बदलाव ने जहां एक ओर लोगों को तेज गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने एक बार फिर से 7 से 9 अप्रैल तक के बीच बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है, जिससे आने वाले दिनों में भी मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जताई गई है।



शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली का दौर जारी रहा, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। बीते दिनों हुई बारिश ने गर्माहट को और कम कर दिया, जिससे लोगों को राहत महसूस हुई। हालांकि, इस असमय बारिश ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ा दी है। वहीं, बारिश के बाद शहर की वायु गुणवत्ता सामान्य स्तर पर बनी हुई है, जो कि लोगों के लिए राहत भरी खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के बाद जलभराव की समस्या
बीते शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद निचले इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई है। खासतौर पर ओल्ड गुरुग्राम के माता रोड, बसई रोड, सेक्टर-15 और सेक्टर-9 रोड सहित कई क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर गया। इससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, कई जगहों पर कीचड़ जमा होने से फिसलन देखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें