फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कारोबारी के दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी के 20 ठिकानों पर छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
राव इंद्रजीत सिंह के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं और दुबई में भी कई विला हैं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आयकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह कारोबारी राव इंद्रजीत सिंह के दिल्ली-एनसीआर स्थित 20 ठिकानों पर छापे मारे हैं। विभाग की ओर से यह सर्च अभियान जारी है। छानबीन के दौरान कारोबारी की ओर से करोड़ों रुपये की आयकर चोरी का अंदाजा है। टीम का नेतृत्व कर रहीं अधिकारी का कहना है कि सर्च अभियान पूरा होने के बाद ही पूरी अनियमितता का खुलासा होगा।
सूत्रों के अनुसार, व्यवसायी राव इंद्रजीत सिंह के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं और दुबई में भी इनके कई विला हैं। टीम की ओर से उनके साथ काम करने वाले लोगों के ठिकाने भी शामिल हैं। इसमें रायल विला सोसाइटी सेक्टर-82 में फ्लैट नंबर 1204, सेक्टर-49 में 208 नंबर पर बने दूसरे तल पर आई ब्लाॅक का फ्लैट भी शामिल है। आयकर विभाग की टीम रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली में उससे जुड़े करीब 20 ठिकानों पर जांच कर रही है। विभागीय लोगों का कहना है कि सर्च अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं राव इंद्रजीत सिंह
आयकर विभाग की ओर से जिस कारोबारी के ठिकानों पर सर्च चल रही है, वह मूलरूप से रेवाड़ी में कोसली के रहने वाले हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। राव इंद्रजीत सिंह जेम टेनिस म्यूजिक कंपनी के फाउंडर मेंबर हैं। वह हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से भी जुड़े हुए हैं। सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर उनके 9 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं। उनका फाइनेंस का भी कारोबार बताया जाता है। विभाग की ओर से कारोबारी के प्रत्येक ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर उनकी कई नेताओं के साथ तस्वीरें हैं। सलमान खान, अनिल कपूर, जैकी भगनानी, राबड़ी देवी, सोनिया गांधी, नायब सैनी आदि लोगों के साथ भी उनकी तस्वीरें हैं। लग्जरी कार रखना, बाउंसरों के साथ वीडियो बनाकर रील डालना कारोबारी का शौक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें