फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुलिस का बंग्लादेशियों पर छापेमारी का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


- घर-घर कूड़ा उठाने की प्रक्रिया अभी पटरी पर नहीं
- दावा 400 गाड़ियां लगाने का मगर 75 गाड़ियों से हो रहा काम
- सड़कों पर फैल रही है गंदगी, घरों का कूड़ा लोग सड़कों पर फेंक रहे



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम का डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था अभी पटरी पर नहीं है। पुलिस की ओर से बंग्लादेशियों की धर पकड़ के लिए चलाए गए अभियान का असर है कि केवल 75 गाड़ियों से ही दो दिन से घर-घर से कूड़ा उठाया जा रहा है। नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था के लिए हाल ही में अलग एजेंसी को कूड़ा उठाने का काम दिया गया है। नगर निगम का दावा था कि 400 गाड़ियों से चारों जोन में घर-घर से कूड़ा उठाया जाएगा।
शुरुआती दौर में यह संख्या 200 तक पहुंच गई थी मगर बंग्लादेशियों के खिलाफ चले अभियान का असर है कि गाड़ियों की संख्या बढ़ नहीं पा रही है। एजेंसी संचालक की ओर से नगर निगम को भरोसा दिया गया है कि गाड़ियों को खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही घर-घर से कूड़ा उठाने कह प्रक्रिया सरल हो जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठान न होने से लोगों को कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। इससे न केवल शहर में गंदगी बढ़ रही है, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कई जगहों पर लोग खुले में कूड़ा फेंकने को मजबूर हैं, जिससे शहर की सुंदरता भी बिगड़ रही है।
00
नगर निगम के अलग-अलग तीन जोन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेज गया है। सोमवार को वर्क अलाट करने की मंजूरी मिलने की उम्मीद है। जोन चार के लिए टेंडर सोमवार को खोला जाएगा। सुंदर श्योराण, एक्सईएन नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन

00
यहां के हालात हैं बदतर
हालात यह हैं कि पांच दिन से कूड़ा घरों में ही सड़ रहा है और अब लोग इसे सड़कों के किनारे फेंकने लगे हैं। शहर में ओल्ड रेलवे रोड, न्यू रेलवे रोड, पटौदी रोड, खाडंसा रोड, झाड़ला रोड, शिवाजी नगर, शांति नगर, चार आठ मरला, ढूंडारोड़ा, मौलाहेड़ा, सेक्टर-22 और 23, सेक्टर चार-सात, अर्जुन नगर, पटौदी रोड, भीम नगर, सेक्टर- नौ, नौ ए और दस, सेक्टर-46 सहित नए और पुराने गुरुग्राम में कूड़ा जगह-जगह डाला जा रहा है। नए और पुराने शहर में कूड़े के ढेरों से उठ रही दुर्गंध के कारण लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें