संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। बार एसोसिएशन पटौदी के चुनाव परिणाम सम्पन हुए, जिनमें प्रधान के राहुल सहरावत, उपप्रधान रुपसिंह सैनी, सचिव अमित कुमार तथा सहसचिव जितेन्द्र चुने गए।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट सुधीर मुदगिल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता राहुल सहरावत को कुल 312 वोट मिले तथा अधिवक्ता रविन्द्र चौहान को 231 वोट मिले। राहुल सहरावत 81 मतों से जीतकर बार एसोसिएशन का प्रधान चुना गया। वहीं उपप्रधान के लिए अधिवक्ता रुपसिंह सैनी ने 281 वोट मिले जबकि अधिवक्ता इन्द्रजीत सैनी को 262 वोट मिले। अधिवक्ता रुपसिंह सैनी ने अधिवक्ता इन्द्रजीत सैनी को 19 मतों से हराकर उपप्रधान रुपसिंह सैनी चुना गया। सचिव पद के लिए अधिवक्ता अमित कुमार ने 346 वोट मिले तथा अधिवक्ता संदीप यादव को 195 वोट मिले एवं अमित कुमार ने संदीप यादव को 149 वोट से हराकर अधिवक्ता अमित कुमार सचिव चुना गया, सहसचिव के लिए अधिवक्ता जितेन्द्र ने 335 वोट मिले जबकि भारती वर्मा ने 208 वोट मिले। जितेन्द्र ने भारती वर्मा को 127 वोट से हराकर जितेन्द्र सहसचिव चुना गया। सुधीर मुदगिल के अनुसार बताया कि 576 मतदाताओं में से कुल 545 वोट पोल हुई थी जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रीति गोयल निर्विरोध पहले ही चुन ली गई थी। इस मौके पर चुनाव अधिकारी सुधीर मुदगिल व आब्जर्वर दिनेश जोशी और बंसीलाल ने सभी विजेता उम्मीदवारों को अपने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाकर सर्टिफिकेट सौंपे।