गुरुग्राम। एमसीसी धनकोट के मैदान पर बृहस्पतिवार को हंटर्स-11 और क्रिक मास्टर्स की टीम के बीच टी20 मैच खेला गया। इसमें हंटर्स-11 की टीम ने क्रिक मास्टर्स की टीम को 12 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हंटर्स की टीम ने 182 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिक मास्टर्स की टीम ने 19.4 ओवर में 170 रन ही बना सकी। हंटर्स-11 की ओर से राहुल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और एकांश को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद