गुरुग्राम। द एरिना क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को विजय दहिया अकादमी ने गुड़गांव क्लब की टीम को 21 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विजय दहिया अकादमी ने 16.2 ओवर में 159 रन बनाए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुड़गांव क्लब 19.1 ओवर में 138 रन ही बना सकी। विजय दहिया अकादमी की ओर से संतोष को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गेंदबाज चुना गया। संवाद