फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राधिका के पिता को भेजा जेल, उकसाने वाले ग्रामीणों से होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव हत्याकांड की जांच में पुलिस अब कुछ ग्रामीणों को भी शामिल करेगी। पूछताछ में सामने आया है कि कई ग्रामीण आरोपी दीपक यादव को राधिका यादव के खिलाफ उकसाते थे। उधर रिमांड पूरा होने के बाद शनिवार को आरोपी पिता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
रिमांड के दौरान पूछताछ में सामने आया कि दीपक यादव को गांव के कुछ लोग उसकी बेटी के अकादमी चलाने के लिए टोकते थे। उसके चरित्र पर भी अंगुली उठाते थे। ऐसे में दीपक ने बेटी को अकादमी बंद करने के कहा था, लेकिन वह नहीं मानी और उसने खिलाड़ियों को टेनिस कोर्ट में प्रशिक्षण देना जारी रखा।
विज्ञापन

15 दिन से चल रहा था पिता-बेटी में विवाद
पिछले 15 दिनों से बाप और बेटी के बीच अकादमी बंद करने को लेकर विवाद चल रहा था और यही विवाद इस घटना का कारण बना। सोसाइटी अध्यक्ष पवन यादव ने बताया कि दीपक ने अपने परिजन से कहा कि कन्या को मारकर पाप हो गया है। परिजनों के सामने दीपक ने बेटी राधिका को गोली मारने पर अफसोस जताया है। रिमांड के दौरान भी पूछताछ में दीपक यादव ने बताया कि बेटी के बारे में ग्रामीणों के टोकने पर वह काफी परेशान रहता था और इसी परेशानी के कारण उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से रसोई में खाना बना रही बेटी राधिका की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


मामले में विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनको जांच में शामिल करके पूछताछ की जा रही है। अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। जांच पूरी होने पर जो तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। -यशवंत, सहायक पुलिस आयुक्त (सदर), गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें