फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधिका हत्याकांड: पीठ में मारी थीं चार गोलियां, घर पर मौजूद थीं मां

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

चाचा की शिकायत पर केस दर्ज, आरोपी पिता एक दिन के रिमांड पर

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राज्यस्तरीय महिला टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव को पीठ में चार गोलियां मारी गई थीं। वारदात के दौरान उनकी मां पहली मंजिल पर थी। अब उसे भी जांच शामिल किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी पिता को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
राधिका यादव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को हुआ। बोर्ड में शामिल डॉ. दीपक माथुर, डॉ. आशीष त्यागी और डाॅ. ललित चोपड़ा ने पोस्टमार्टम किया। बोर्ड ने चारों गोलियों को निकाल लिया गया है।
विज्ञापन

मृतका के चाचा कुलदीप की शिकायत पर सेक्टर-56 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में आरोपी पिता दीपक से पता करेगी कि उसके पास कितनी अधिकृत गोलियां हैं। वारदात के बाद बची गोलियां कहां हैं। बताया जा रहा है कि कुछ गोलियों को कासन गांव में छिपाया है।
विज्ञापन

कुलदीप ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ घर पर मौजूद थे। उन्होंने तेज धमाके की आवाज सुनी तो घर की पहली मंजिल पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि राधिका रसोई में खून से लथपथ पड़ी थी। रिवॉल्वर ड्राइंग रूम में पड़ी थी। वह अपने बेटे के साथ मिलकर राधिका को निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस दौरान राधिका की मां भी घर में ही मौजूद थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें