फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधिका हत्याकांड : पुलिस जल्द ही अदालत में पेश करेगी चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को फॉरेंसिक लैब से रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव हत्याकांड में पुलिस की जांच लगभग पूरी हो गई। जल्द ही इस मामले में पुलिस की तरफ से चार्जशीट को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस को फॉरेंसिक लैब से रिपोर्ट का इंतजार है। शुक्रवार को आरोपी दीपक को अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया है।

पुलिस ने राधिका के पिता को ही हत्या करने का आरोपी माना है। चार्जशीट पुलिस की तरफ से पिता का इरादा, मकसद और साक्ष्यों को जुटाते हुए तैयार की गई है। फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट देने के लिए पुलिस की तरफ से पत्र भी लिखा गया है। दस जुलाई को राधिका यादव की उसके पिता ने घर में ही चार गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया था कि हत्या के बाद पुलिस ने जब उसके पिता दीपक यादव को गिरफ्तार किया था तो उसने अपने बयान में कहा था कि गांव के लोग उसे बेटी की कमाई खाने का ताना मारते थे। खेल के दौरान कंधे में चोट लगने के बाद राधिका घर के पास ही एकेडमी में कोर्ट किराये पर लेकर खिलाड़ियों को टेनिस सिखाती थीं। उसने राधिका को अकेडमी बंद करने के लिए कहा था लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें