फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों में बंद खरगोस और सफेद चूहे मुक्त कराए

विज्ञापन
गुरुग्राम सेक्टर-103 की सोसाइटी की छठी मंजिल से रेस्क्यू किया कुत्ता - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
दुकानों में बंद खरगोस और सफेद चूहे मुक्त कराए
विज्ञापन

गुरुग्राम। लॉकडाउन के कारण इंसान ही नहीं पालतू जीवों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर निगम की टीम ने बुधवार को शहर की कई जगहों से पालतू जानवरों की दुकानों में बंद जीवों को मुक्त कराया। लॉकडाउन के बाद दुकानें बंद होने के कारण यह भी दुकानों में बंद थे। वहीं सेक्टर-103 में दमकल विभाग ने छह दिन से बंद एक कुत्ते को निकाला।
शहर में काफी संख्या में पालतू जानवरों की दुकानें संचालित की जा रही थी। लॉकडाउन के बाद शहर की सभी दुकानें बंद होने के कारण पालतू जानवरों व पक्षियों की दुकानों को भी बंद करवा दिया गया था। बुधवार को किसी ने इसकी सूचना नगर निगम को दी कि कई दुकानों में पालतू जीव और पक्षी बंद हैं। इस पर निगम की टीमों ने इन दुकानों का पता कर सभी दुकानें खुलवाईं। इस दौरान वहां बंद खरगोस और सफेद चूहों को मुक्त कराया और उनके खाने-पीने का प्रबंध भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिन से फ्लैट में बंद कुत्ते को दमकल विभाग ने निकाला
सेक्टर-103 स्थित इंडिया बुल्स सोसाइटी की छठी मंजिल पर पिछले सात दिनों से एक फ्लैट में एक पालतू कुत्ता बंद था। हालांकि बाहर निकलने की उसने काफी कोशिश की, लेकिन खिड़की में फंस गया। उसके भोंकने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाइड्रोलिक मशीन की मदद से उसे खिड़की से बाहर निकाला। जिस फ्लैट की खिड़की में वह फंसा हुआ था, उसका मालिक लॉकडाउन के दौरान लखनऊ में फंसा हुआ है।

गुरुग्राम नगर निगम ने रेस्क्यू किये जीव- फोटो : Gurgaon

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें