फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 6 गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ेगा पीडब्ल्यूडी, 7.62 करोड़ की लागत से बनेगी सड़कें

Fri, 19 Sep 2025 11:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने इन सड़कों की टेंडर प्रक्रिया की पूरी, जल्द निर्माण कार्य होगा शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी
पुन्हाना। मुख्य मार्ग के पास लगते गावों के लिए खुशखबरी है। पुन्हाना होडल रोड, शिकरावा रोड सहित जुरहेडा रोड के साथ लगते ऐसे 6 गावों को जल्द ही मुख्य मार्गों से जोड़ा जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा 7.62 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। विभाग ने इन सड़कों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
जानकारी के अनुसार, जिन गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ा जाना है उनमें नीमका गांव, डूडोली, सुनहरा, रहेरा, राजपुर और लाहबास गांव शामिल हैं। कुल छह नई सड़कों का निर्माण होगा, जिसकी लंबाई लगभग चार किलोमीटर होगी। इन सड़कों के बनने से न केवल ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक इनमें कुछ सड़कों का निर्माण टाइलों से किया जाएगा, जबकि कुछ मार्गों पर रोड़ी व तारकेाल का प्रयोग होगा। इससे सड़कों की मजबूती और टिकाऊपन बढ़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में पहले कच्ची सड़कों के कारण बरसात के दिनों में आवागमन मुश्किल हो जाता था। अब पक्की सड़कें बनने से लोगों को इस परेशानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

इन मार्गों पर होगा निर्माण
होडल-पुन्हाना रोड से नीम का गांव तक 0.37 किलोमीटर
पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड से डूडोली गांव तक 1.42
पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड से सुनहरा गांव तक 1 किलोमीटर
पुन्हाना-शिकरावा रोड से रहरा गांव तक 0.26 किलोमीटर
पुन्हाना-शिकरावा रोड से राजपुर गांव तक 0.28 किलोमीटर
पुन्हाना-होटल नगीना रोड से इलाहाबाद गांव तक 0.40 किलोमीटर
00
सड़क निर्माण के लिए सभी जरूरी मंजूरियां मिल चुकी हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी ह। अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में इन सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि इन सड़कों का निर्माण निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए।
जितेन्द्र धनखड़, एसडीओ लोकनिर्माण विभाग पुन्हाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें