फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खेड़ा खुर्मपुर के खेल मेले में पंजाब ने जीती महिला कबड्डी

विज्ञापन
पंजाब की विजेता टीम कप्तान को ईनाम राशि भेंट करते हुए डॉ० अरुणा यादव व अन्य। आयोजक
विज्ञापन
-महिला फाइनल में हरियाणा को चार अंक से हराया, ऋतिक पहलवान ने जीती 61 हजार की कुश्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। खेड़ा खुर्मपुर गांव में बाबा गुप्ती महाराज की पुण्य स्मृति में खेल मेले का आयोजन किया गया। मेले में महिला-पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता और कुश्ती दंगल आकर्षण का केंद्र रहे। महिला कबड्डी में पंजाब की टीम विजेता बनी, जबकि 61 हजार रुपये की मुख्य कुश्ती तिरपड़ी के ऋतिक पहलवान ने जीती।
महिला कबड्डी के फाइनल में पंजाब की टीम ने हरियाणा को चार अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ग्लोबल कॉलेज की निदेशक डॉ. अरुणा यादव ने 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। पुरुष कबड्डी में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में रूड़की जींद ने धुआं जींद को हराया। विजेता टीम को 25 हजार और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। देर शाम तक चले कुश्ती दंगल में तिरपड़ी के ऋतिक पहलवान ने 61 हजार रुपये की मुख्य कुश्ती जीती। जुडौला के आशीष पहलवान ने 17 हजार रुपये की कुश्ती अपने नाम की। पूरण कोच साढराणा ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को खेलों से जोड़ने का प्रयास-
मुख्य अतिथि डॉ. अरुणा यादव ने कहा कि खेल आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति प्रेरित करने में मददगार हैं। खेल आज बेहतर कॅरिअर का विकल्प भी बन चुके हैं। मंच संचालन नरेश मास्टर ने किया। इस दौरान सरपंच खेमचंद, पूर्व सरपंच धर्मबीर समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें