गुरुग्राम। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से समाधान शिविर का आयोजन किया गया जा रहा है। इसमें आने वाली शिकायतों की मौके पर ही जांच का आदेश दिया गया। बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समाधान शिविर में सीटीएम सपना यादव ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का शीघ्र, पारदर्शी और संतोषजनक निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शिविर में भूमि, बिजली, जलापूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, नगर निगम एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। जो शिकायतें लंबित प्रकृति की हैं, उन्हें संबंधित विभागों को निर्धारित समयावधि में समाधान के लिए भेजा गया है। ब्यूरो