फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भाजपा प्रदेश कार्यालय में 6 अगस्त से रोज होगी जनसुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने कार्यकर्ताओं और आमजन की समस्याओं के नियमित समाधान के साथ संवाद को मजबूत करने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के निर्देश पर पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में 6 अगस्त से 22 अगस्त तक प्रतिदिन एक प्रदेश उपाध्यक्ष या प्रदेश मंत्री जनसुनवाई करेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित पदाधिकारी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रदेश कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आम नागरिक अपनी सामाजिक, स्थानीय तथा संगठनात्मक समस्याओं को लेकर सीधे संबंधित पदाधिकारी से मुलाकात कर सकेंगे। भाजपा के अनुसार इस पहल का उद्देश्य कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनना, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को समझना और उनके समाधान के लिए आवश्यक समन्वय स्थापित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अनुसार 6 अगस्त को प्रदेश मंत्री रवि बतान, 7 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, 8 अगस्त को प्रदेश मंत्री मीना चौहान, 9 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक दीपक मंगला और 10 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लतिका शर्मा जनसुनवाई करेंगी। इसके बाद 11 अगस्त को जवाहर सैनी, 12 अगस्त को पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, 13 अगस्त को रविंद्र बलियाला, 14 अगस्त को मदन चौहान, 15 अगस्त को हरविंद्र कोहली, 16 अगस्त को अमरपाल राणा, 17 अगस्त को प्रतिभा सुमन, 18 अगस्त को भव्य बिश्नोई, 19 अगस्त को नागेंद्र शर्मा, 20 अगस्त को विकास दहिया, 21 अगस्त को विधायक लक्ष्मण यादव और 22 अगस्त को गुरप्रीत कौर प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई के लिए उपस्थित रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें