फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मनोचिकित्सक ने महिला पर लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक का आरोप है कि महिला उनके पास अपने आप को तलाकशुदा बताकर परामर्श लेने के लिए आती थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। मनोचिकित्सक से उनकी ही मरीज द्वारा मानसिक उत्पीड़न करने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि महिला ने सोशल मीडिया पर अपने को डाॅक्टर की पत्नी बताकर फैमिली फोटो भी अपलोड कर दी। चिकित्सक की शिकायत पर डीएलएफ थाने में महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।




डीएलएफ फेज दो निवासी चिकित्सक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मनोचिकित्सक है। जब वह एक निजी अस्पताल में काम करते थे, उस दौरान 2018 में उनके पास एक महिला आई थी। वह मानसिक रूप से परेशान थी। परामर्श के दौरान महिला अपने बेटे को भी लाने लगी। महिला चिकित्सक अपने पति के साथ झगड़ा होने और तलाक लेने की बात करती थी। 2020 में ही महिला और उनका बेटा क्लीनिक आए। उन्होंने अपने बेटे के जन्मदिन की पार्टी में बुलाया। पार्टी में जाने के बाद महिला का रवैया बिलकुल बदल गया। वह लगातार फोन करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने दावा किया कि उसने अपने पति से तलाक ले लिया है, लेकिन थोड़े दिनों बाद पता चला कि उसने पति को तलाक दिए बिना ही दूसरे व्यक्ति से भी आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद चिकित्सक ने महिला से दूरी बना ली थी। चिकित्सक की शादी होने के बाद महिला ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। अवैध संबंध होने का दावा करते हुए शादी को बर्बाद करने की धमकी देकर पैसे मांगने लगी। चिकित्सक का आरोप है कि उन्हें मैसेज भेजकर एक करोड़ रुपये मांगे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें