फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेंट्रल जोन में खुला भविष्य निधि का तीसरा कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
60 लाख खाताधारकों को होगी सुविधा
विज्ञापन


सोमवार से कार्यालय पूरी तरह से काम करने लगेगा

मयंक तिवारी
गुरुग्राम। नगर निगम और पुलिस कमिश्नरेट के बाद भविष्य निधि कार्यालय ने अब गुरुग्राम में तीसरा जोनल कार्यालय खोला है। इसकी पहचान सेंट्रल जोन के रूप में होगी। इस जाेन में 100 कर्मचारियों की ओर से 19,764 कंपनियों के 60 लाख कर्मचारियों का ब्योरा रखा जाएगा। इससे जुड़े लाेगों को अपने काम के लिए पीएफ कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे।
गुरुग्राम भविष्य निधि कार्यालय में अब तक गुरुग्राम ईस्ट जोन कार्यालय सेक्टर 44 में था। दूसरा सेक्टर 56 में गुरुग्राम वेस्ट जोन कार्यालय था जिनके बाद क्षेत्रफल के हिसाब से जिम्मेदारी अधिक थी। यहां पर काम करने वालों पर काम का दबाव था। ऐसे में विभाग की ओर से सेंट्रल जोन के रूप में तीसरा कार्यालय खोला गया है। इसका कार्यालय सेक्टर-34 के एक किराये के भवन में चलाया जा रहा है। 15 अगस्त के बाद यानी सोमवार से यह पूरी तरह से काम करने लगेगा।
विज्ञापन


सेंट्रल जोन में ओल्ड गुरुग्राम, सेक्टर 17, 18, 37, आईएमटी मानेसर, एनएच-8 राजीव चौक से लेकर पंचगांव तक आसपास की कंपनियां आती हैं। पहले इन कर्मचारियों को सेक्टर 56 से लेकर सेक्टर 44 कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब इनको दिल्ली-जयपुर हाईवे से सटे कार्यालय में जाना होगा।
विज्ञापन


भविष्य निधि से जुड़े लोगों की सुविधा के लिए सेंट्रल जोन कार्यालय खोला गया है। इस कार्यालय के खुलने से लोगों का काम और आसान होगा। विभागीय सुविधा समय पर उपलब्ध कराई जाए, सरकार की ओर से इस बात का विशेष खयाल रखा गया है।
- नीलेन्दु मिश्रा, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त, ग्रेड-1 सेंट्रल जोन, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें