फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। मनरेगा योजना के नाम व स्वरूप में बदलाव के विरोध में रविवार को सोहना कस्बे में कांग्रेस पार्टी की ओर से धरना-प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहीद भगत सिंह चौक पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता करीब चार घंटे तक धरना स्थल पर डटे रहे। नेताओं ने कहा कि मनरेगा योजना कांग्रेस सरकार की ओर से मजदूरों के कल्याण और उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, लेकिन भाजपा सरकार इसके नाम और कार्यप्रणाली में बदलाव कर इस ऐतिहासिक योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने की कोशिश कर रही है, जो न केवल गलत बल्कि असंवैधानिक भी है। धरना प्रदर्शन में पहलवान सतबीर खटाना, सुनीता सहरावत, कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव, पंकज डावर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मेवात शहीदा खान, अनुज गुप्ता, दिनेश छोकर, नवीन गोयल, जगदीश चंद, विकास शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें