फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीराबाद जाकर विधायक सुधीर सिंगला ने समाप्त कराया धरना

विज्ञापन
गांव वजीराबाद में बनाए जाने वाले नए श्मशान घाट के विरोध को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों को आश्वासन - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। वजीराबाद गांव में श्मशान घाट के विरोध में तीन महीने से अधिक समय से चल रहा धरना शनिवार को समाप्त हो गया। विधायक सुधीर सिंगला धरनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि श्मशान घाट अब यहां की बजाय कहीं और बनेगा।
विज्ञापन

विधायक सिंगला और राव इंद्रजीत सिंह के पीए नरेश शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) का पत्र अनशनकारियों को सौंपा। उन्होंने आश्वस्त किया था कि इस विषय पर सरकार से ठोस बातचीत करके यहां बन रहे श्मशान घाट को शिफ्ट कराया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चार दौर की बात भी हुई। अब यहां से शिफ्ट होकर यह शमशान घाट सेक्टर-33/72 ए की जमीन पर बनाए जाने पर विचार किया गया है। वहां पर बोर्ड भी लगा दिया गया है, ताकि लोगों की आपत्ति अगर आती है तो उस पर भी विचार हो।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रतिनिधि नरेश शर्मा, मेयर के पति अशोक आजाद, भाजपा युवा नेता एवं समाजसेवी अमित गोयल, श्मशान घाट हटाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष पार्षद कुलदीप बोहरा, कर्मवीर यादव, धर्मवीर यादव, कालू, दीपचंद फौजी, मनीष यादव, नवीन यादव, सुनील नंबरदार, पार्षद कुलदीप यादव और पूर्व पार्षद अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें