फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: श्मशान भूमि का रास्ता बंद होने पर समसपुर गांव में विरोध

विज्ञापन
ग्रामवासी दीवार बनाने के विरोध में हुडा के ​खिलाफ प्रदर्शन करते हुए। संवाद श्मशान भूमि का र
विज्ञापन
रातों-रात बनाई गई तीन फीट ऊंची दीवार हटाने और पंचायती रास्ता खोलने की मांग
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। समसपुर गांव की श्मशान भूमि तक जाने वाले रास्ते को बंद किए जाने के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पंचायत और ग्रामीणों का आरोप है कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने रातों-रात करीब तीन फीट ऊंची दीवार खड़ी कर दी, जिससे श्मशान भूमि तक जाने वाला वर्षों पुराना पंचायती रास्ता बाधित हो गया है। इसको लेकर गांव में रोष का माहौल बना हुआ है।



ग्रामीणों के अनुसार, श्मशान भूमि तक पहुंचने का यह रास्ता लंबे समय से गांव के लोगों द्वारा उपयोग किया जाता रहा है। अचानक दीवार निर्माण होने से अंतिम संस्कार जैसे आवश्यक कार्यों में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने मौके पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से रास्ता खुलवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन




इसके बाद ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल सेक्टर के निवासियों से मिलने भी पहुंचा। बातचीत के दौरान सेक्टर निवासियों ने ग्रामीणों को बताया कि दीवार निर्माण में उनका कोई हाथ नहीं हैं। इसके बाद ग्रामीण कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह से मिलने गुरुकमल कार्यालय पहुंचे और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। ग्रामीणों ने मंत्री को एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि गांव का पंचायती रास्ता जल्द से जल्द खोला जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन



ज्ञापन सौंपने पहुंचे लोगों में रमेश कुमार, बृज मोहन, राजपाल, सत्यवीर, योगेंद्र सहित करीब 30 अन्य ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें