फर्रुखनगर।
कश्मीर के पहलगाम में हिंदू सैलानियों की धर्म पूछकर की गई निर्मम हत्या के विरोध में रविवार को फर्रुखनगर में हिन्दू संगठनों द्वारा जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने शाम पांच बजे राजीव चौक से पैदल मार्च शुरू कर बस स्टैंड फर्रुखनगर तक नारेबाजी करते हुए रोष यात्रा निकाली। इस दौरान इस्लामी आतंकवाद मुर्दाबाद और पाकिस्तान हाय-हाय के नारों से वातावरण गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और इस्लामी आतंकवाद का पुतला फूंक कर अपना आक्रोश प्रकट किया। हिन्दू संगठनों ने सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और कश्मीरी हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। संवाद