फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हीट वेव से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम।
विज्ञापन

जिला आपदा और प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डीसी अजय कुमार ने हीट वेव से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से इससे सतर्क रहने के लिए कहा है। एडवाइजरी में हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनने, सिर को ढककर रखने, ओआरएस और घर के बने पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी का सेवन करने कहा गया है। दिन के 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप से बचने को कहा गया है। साथ ही डीसी ने वृद्ध व्यक्तियों की देखभाल करने का भी आग्रह किया और उन्हें ठंडक देने के उपायों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पालतू जानवरों को भी गर्मी से बचाएं, उन्हें छाया में रखें और पर्याप्त पानी पिलाएं। गर्मी में जानवरों को घर के भीतर रखें और उनके खाने को धूप से बचाकर रखें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें