पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों का जताया विरोध
गुरुग्राम। वामपंथी दलों के नेताओं ने पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी होने के विरोध में बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा पेट्रोल व डीजल के दामों में तत्काल कमी किए जाने की मांग की। वामपंथी दलों के नेताओं ने कहा की मोदी सरकार जनता कि आजीविकाओं का निर्ममता से विनाश करने में लगी हुई है। कोरोना महामारी से परेशान जनता पिछले तीन सप्ताह से हर रोज पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से परेशान है। इनके दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ गई है और जनता के समक्ष घर चलाने में दिक्कत आ गई है। प्रदर्शन में वामपंथी नेता मुरली कुमार, एसएल प्रजापति, राम करण पासवान, उषा सरोहा, भारती देवी, सतवीर सिंह, कंवर लाल यादव, धर्मवीर, योगेश कुमार, राजेंद्र सरोहा, विनोद भारद्वाज, अनिल कुमार, रोहिन, अदिति, ईश्वर नास्तिक, प्रबीर भट्टाचार्य आदि मौजूद थे।