फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर उठाई मांगेें

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर उठाई मांगेें
विज्ञापन

सोहना। बिजली निगम के सोहना सब डिवीजन कार्यालय पर ऑल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन से जुड़े बिजली कर्मचारियों ने सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी मांगो लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कार्यालय के गेट के बाहर करीब दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन जारी रखा। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट प्रधान प्रेमपाल ने की।
विज्ञापन

केंद्रीय कमेटी के नेता रामबीर शर्मा व बिजेंद्र फौगाट ने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी कोयला खदान को प्राइवेट हाथों में देने का प्रयास कर रही है और बिजली बिल 2020 को भी रद्द करने की बजाय उपभोक्ताओं का शोषण करने से बाज नहीं आ रही है। आज पूरे देश में बिजली विभाग प्राइवेट कंपनियों के हाथों में जाने के आसार नजर आ रहे हैं। जिससे बिजली की कीमतें ज्यादा बढ़ने पर बिजली आम आदमी की पहुंच से बहुत दूर हो जाएगी। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि श्रम कानूनों में काम के घंटे बढ़ाना कर्मचारियों के साथ घोर अन्याय है। एनपीएस को तत्काल प्रभाव से रद्द कर ओपीएस लागू किया जाना चाहिए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें