फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कृषि कानूनों के विरोध का असर अब जिले में भी दिखने लगा है। अन्नदाताओं का समर्थन करने के लिए विभिन्न किसान संगठन व श्रमिक संगठन समेत खाप पंचायतें आगे आई हैं। शनिवार को संगठनों के पदाधिकारियों ने विरोध जाहिर करते हुए सरकार के खिलाफ राजीव चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उद्योगपति अनिल अंबानी व अडानी का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

श्रमिक संगठन एटक के जिला महासचिव अनिल पवार व सीटू के कंवरलाल यादव, बलवान सिंह समेत अन्य ने बताया कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए नए-नए कानून बना रही है। पूंजीपतियों की सहूलियत के अनुसार कानून में बदलाव किया जा रहा है। सरकार को किसानों व अन्य देशवासियों के हितों की कोई चिंता नहीं है। सरकार ने कृषि कानून बना दिया जिसकी किसानों ने कभी मांग ही नहीं की। इस काले कानून को वापस करने की मांग करते हुए किसान आंदोलन करने पर मजबूर हैं। उनके समर्थन में हर देशवासी आगे आ रहा है, लेकिन सरकार अपनी तानाशाही चला रही है। सरकार ने कई दौर की वार्ता कर ली है, लेकिन अब तक सम्मानजनक फैसला नहीं लिया है। उन्होंने घोषणा की कि यदि वार्ता सफल नहीं होती है, तो 8 दिसंबर को भारत बंद होगा। बंद को विभिन्न श्रमिक संगठन सहयोग करते हुए सफल बनाएंगे।
पुलिस बल रहा तैनात
किसान आंदोलन को देखते हुए शहर में पुलिस सतर्क रही। जिले की सीमा समेत शहर के अंदरूनी हिस्से में भी पुलिस बल जगह-जगह नाका लगाकर तैनात रहा। कृषि कानूनों के विरोध में किए गए प्रदर्शन के दौरान भी भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें