सेक्टर-14 बैंक मार्केट में महिला थाना पुलिस ने छापा मारकर स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से 2 युवकों व 6 युवतियों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा। उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पुलिस ने मौके से स्पा मैनेजर को गिरफ्तार किया। एसीपी प्रीतपाल ने बताया कि मैनेजर की बहन स्पा संचालित कर रही थी, जो अब फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
एसीपी प्रीतपाल ने बताया कि बुधवार को महिला थाना (पश्चिम) को सूचना मिली कि सेक्टर-14 बैंक मार्केट में ऑस्कर नाम से स्पा चलाया जा रहा है। जबकि जिला प्रशासन के आदेशानुसार अभी तक स्पा सेंटरों को खोलने की अनुमति नहीं मिली है। पुलिस को यह भी सूचना मिली कि स्पा की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा है। बुधवार को पुलिस टीम ने नकली ग्राहक बनाकर स्पा में पुलिसकर्मी को भेजा।
पुलिसकर्मी के इशारे पर टीम ने स्पा में छापा मारा तो अफरातफरी मच गई। टीम ने मौके से 2 युवक व 6 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पुलिस ने स्पा मैनेजर दार्जलिंग निवासी उमेश को गिरफ्तार किया। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है इस स्पा का लाइसेंस था या नहीं। पुलिस स्पा संचालिका महिला कि तलाश में जुटी हुई है।