फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एनकाउंटर के बाद प्रॉपर्टी डीलर विशाल बेरी को मिली कड़ी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- घायल तीन पुलिसकर्मी अस्पताल से डिस्चार्ज, पांचवें शूटर शिवम का इलाज जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दीपक नांदल गैंग के चार कथित शूटरों के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद प्रॉपर्टी डीलर विशाल बेरी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने उनके घर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रॉपर्टी डीलर और उनके परिवार को अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि घर के आसपास बैरिगेडिंग की गई है और सुरक्षा के लिए 15 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

वहीं, एनकाउंटर के दौरान गोली लगने से घायल तीन पुलिसकर्मियों एएसआई सुनील कुमार, सिपाही मंजीत और शमशेर को इलाज के बाद शनिवार शाम मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने उनकी हालत बेहतर बताते हुए घर पर आराम करने की सलाह दी है। हालांकि, पूरी तरह स्वस्थ होने में अभी समय लगेगा। इधर, एनकाउंटर में घायल पांचवें कथित शूटर शिवम का इलाज अभी मेदांता अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है, लेकिन अभी उसे अस्पताल से छुट्टी नहीं दी गई है। पुलिस टीम शिवम से पूछताछ के लिए उसके स्वास्थ्य में सुधार का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें