फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्राॅपर्टी डीलर ने 14वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सुसाइड नोट में 7-8 लोगों पर 8 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गांव सीकरी स्थित अवदित्य सोसाइटी में 14वें फ्लोर पर बने टेरिस से कूदकर प्रॉपर्टी डीलर ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें सात से आठ लोगों पर 8 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। थाना सेक्टर- 58 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय राजकुमार चौधरी के रूप में हुई है। राजकुमार के खिलाफ भी सेक्टर-58 थाने में धोखाधड़ी और जबरन वसूली के दो केस दर्ज हैं।


सीकरी चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौधरी बल्लभगढ़ की चावला काॅलोनी का रहने वाला था। शनिवार को वह अवदित्य सोसाइटी में दोस्त दिनेश के फ्लैट पर गए थे लेकिन वह मौके पर मौजूद नहीं थे। मानसिक रूप से परेशान राजकुमार ने सोसाइटी के 14वें फ्लोर के टेरिस पर पहुंचकर वहां से छलांग लगा दी और कार के ऊपर गिर गए। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राजकुमार के दो बेटे हैं। राजकुमार ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उसने अपने पार्टनर संजय शर्मा सहित कई लोगों पर पैसे गबन का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह पार्क में घूमने के लिए गया था
राजकुमार शनिवार सुबह चावला कॉलोनी के पार्क में घूमने के लिए गया था। घूमने के बाद जब वह वापस घर आए तो आधे घंटे के बाद वह अचानक से सीकरी अपने दोस्त के फ्लैट पर चले गए। दोस्त फ्लैट पर मौजूद नहीं था। कुछ समय के बाद राजकुमार 14वीं मंजिल के टेरिस पर गए और कूद गए। मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा था। सुसाइड नोट में राजकुमार चौधरी ने लिखा है कि पार्टनर संजय शर्मा उनके 8 करोड़ रुपये का हिसाब नहीं कर रहा है। अब वह एक-एक रुपये के लिए परेशान है। मैंने पुनीत और विनीत के कहने पर गांव सीकरी के पास उनके नाम करीब चार कनाल जमीन की जीपीए कर दी थी। जिसको इन्होंने सवा करोड़ रुपये में बेच दिया लेकिन मुझे पैसे नहीं दिए। दिनेश सरपंच के खाते में 20 लाख रुपये डलवाए गए हैं लेकिन उसने मुझे पैसा नहीं दिए। फतेहपुर के रहने वाले सब्बीर को 19 लाख रुपये डेढ़ साल पहले दिए थे लेकिन उसने अभी तक कोई पैसा नहीं दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस को परिजनों की तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है। जैसे ही शिकायत मिलेगी मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें