फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर ने प्रोफेसर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। प्रोफेसर से मामूली कहासुनी पर प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने प्रोफेसर के सिर पर डंडा मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रोफेसर की शिकायत पर पालम विहार थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पालम विहार थाना प्रभारी के निरीक्षक सुरेंद्र के मुताबिक आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में कार्यरत प्रोफेसर डॉ. आशीष राव सेक्टर-23 में अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार रात 8 बजे वह अपनी बीवी के साथ सेक्टर-22 मार्केट में खाना लेने गए थे। उनकी बीवी रेस्तरां में खाना लेने चली गई, जबकि प्रोफेसर कार के पास ही बाहर खड़े रहे। इस दौरान कुछ गरीब बच्चे प्रोफेसर के पास आए और खाने का सामान मांगने लगे, प्रोफेसर ने कार से उन्हें खाने का सामान देने लगे तो इस दौरान प्रॉपर्टी डीलर राकेश मलिक आया और बच्चों को धमकाकर भगाने लगा।
प्रोफेसर ने प्रॉपर्टी डीलर का विरोध किया तो उनके बीच कहासुनी हो गई। इतने में प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में बैठे दो युवक आए और प्रोफेसर को पकड़ लिया। आरोपी डीलर ने डंडा लेकर प्रोफेसर के सिर पर वार किया। प्रोफेसर के सिर से खून बहने लगा तो आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें