- खांडसा गांव की घटना, मुख्य आरोपी सन्नी पहले ही गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खांडसा गांव में आपसी कहासुनी के बाद ताऊ पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को काबू किया है। अपराध शाखा मानेसर की टीम ने 25 अप्रैल को उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि नाबालिग ने मुख्य आरोपी सन्नी को अवैध हथियार उपलब्ध कराया था। पुलिस के अनुसार, 23 अप्रैल की रात पीड़ित अपने परिवार के साथ घर लौटा था। घर के पीछे वाहन खड़ा करते समय उसके छोटे भाई के बेटे सन्नी ने उस पर फायरिंग कर दी और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में सेक्टर-37 थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस पहले ही आरोपी सन्नी को 24 अप्रैल को गिरफ्तार कर चुकी है और उसे तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि नाबालिग के खिलाफ जुवेनाइल कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।