फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईटीआई में सेवा पखवाड़ा पर कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसआई धर्मपाल व युदेव, एंटी नारकोटिक्स टीम, गुरुग्राम पुलिस विभाग ने छात्रों को नशा मुक्त जीवन का महत्व समझाते हुए जागरूक किया। विशेषज्ञों ने बताया कि नशा त्यागने से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और जीवन में सफलता के नए अवसर खुलते हैं। नशे से होने वाले दुष्परिणामों, रोकथाम और सहायता उपलब्ध कराने संबंधी जानकारियां भी साझा की गई। इस दौरान छात्रों को भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज की सेवा भावना से कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी को नशा मुक्त जीवन जीने और समाज में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन


-
नशामुक्त बनने का संदेश दिया












सोहना।

मौजाबाद स्थित आईटीआई में सेवा पखवाड़े के तहत नशा मुक्ति सेमिनार व योग शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य विजयपाल सैनी ने की। उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक रोहित कुमार ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास करवाया और योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राजेंद्र चौधरी, तेजपाल, अजय कुमार वायरमैन अनुदेशक और कपिल मशीनिस्ट अनुदेशक, मंजू सिविंग टेक्नोलॉजी अनुदेशक उपस्थित रहे। सेमिनार में विद्यार्थियों ने भाग लिया और नशा मुक्त रहने का संकल्प लिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें