गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्याथियों को भविष्य की तकनीकी जरूरतों से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने इसके लिए चयन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। एससीईआरटी हरियाणा की ओर से सभी जिला और ब्लाक अधिकारियों को स्कूल एवं शिक्षकों का नामांकन निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यक्रम के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक से 10 सरकारी स्कूलों का चयन किया जाएगा।चयनित स्कूलों में विद्यार्थियों को डिजिटल गतिविधियों के माध्यम से तकनीक की जानकारी दी जाएगी। उन्हें एआई, डिजिटल टूल्स और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से परिचित कराया जाएगा, जिससे उनकी सीखने की क्षमता और रचनात्मक सोच को बढ़ावा मिल सके। इस योजना को सफल बनाने के लिए चयनित स्कूलों के शिक्षकों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक चयनित विद्यालय से चार शिक्षकों का नामांकन किया जाएगा, जिन्हें तकनीक आधारित शिक्षण पद्धतियों, डिजिटल संसाधनों और आधुनिक शिक्षण साधनों के उपयोग की जानकारी दी जाएगी। संवाद