फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो प्रमुख चौराहों पर फ्लाईओवर के निर्माण की प्रक्रिया तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में दो प्रमुख चौराहों पर फ्लाईओवर के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से दोनों परियोजनाओं के लिए लगाए गए टेंडर की तकनीकी बिड खोल दी गई है। इसे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय कार्य खरीद समिति के समक्ष अंतिम मंजूरी के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन

जीएमडीए ने आंबेडकर चौक (सेक्टर-45, 46, 51 और 52 के चौराहे) पर फ्लाईओवर बनाने की योजना तैयार की है। यह फ्लाईओवर गुरुग्राम-सोहना हाईवे की तरफ बनाया जाएगा। परियोजना पर करीब 35.89 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं, द्वारका एक्सप्रेसवे से आईएमटी मानेसर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर दादी सती चौक (सेक्टर-85, 86, 89 और 90 के चौराहे) पर फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 44.39 करोड़ रुपये है। दोनों परियोजनाओं की तकनीकी बिड खुल चुकी है और अब इनका मूल्यांकन किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, अगले सप्ताह वित्तीय बिड खोली जा सकती है। इसके बाद टेंडर आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें