पटौदी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दीवार के पास कूड़ा जमा होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पटौदी में यह स्कूल शहर के बीचों-बीच स्थित है। पिछले काफी समय से स्कूल के पास मुख्य सड़क पर कूड़ा डाला जा रहा है। कूड़े के कारण वहां से गुजरने वाले लोगों को तेज बदबू से होकर निकलना पड़ता है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को हो रही है, जिन्हें रोज इसी बदबू के बीच स्कूल आना-जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल के पास कूड़ा डाले जाने को लेकर प्रशासन की ओर से कोई सख्ती नहीं की जा रही है। इसी वजह से लोग बेखौफ होकर यहां कूड़ा डाल रहे हैं। संवाद