फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बख्तावर चौक पर छह लेन अंडरपास के प्रावधान को लेकर पेच

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमडीए भविष्य के लिए छह लेन का प्रावधान चाहता, जीएमआरएल ने चार लेन का डिजाइन भेजा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बख्तावर चौक पर भविष्य में प्रस्तावित छह लेन के अंडरपास को लेकर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) के बीच सहमति नहीं बन सकी है। जीएमडीए मेदांता मेडिसिटी से सेक्टर-51 की ओर जाने वाले अंडरपास के लिए छह लेन का प्रावधान चाहता है, जबकि जीएमआरएल ने उपलब्ध जगह के अनुसार चार लेन का डिजाइन तैयार किया है। अब इस मामले को जीएमडीए के सीईओ की अध्यक्षता में होने वाली कोऑर्डिनेशन बैठक में रखा जाएगा।
गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पहले चरण में बख्तावर चौक पर मिलेनियम सिटी सेंटर से सुभाष चौक की ओर अंडरपास प्रस्तावित था। मेट्रो निर्माण की योजना के दौरान जीएमआरएल ने जीएमडीए के समक्ष अंडरपास की जगह डबल डेकर कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव रखा था। दोनों के बीच सहमति के बाद अब डबल डेकर कॉरिडोर के अनुसार काम आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

इसी बीच जीएमडीए ने जीएमआरएल से कहा कि वह भविष्य में मेदांता मेडिसिटी से सेक्टर-51 की ओर अंडरपास बनाने की योजना रखता है। इसलिए डबल डेकर कॉरिडोर के निर्माण में इसके लिए प्रावधान रखा जाए। जीएमआरएल ने उपलब्ध जगह के अनुसार चार लेन के अंडरपास का प्रावधान करते हुए डिजाइन जीएमडीए को भेज दिया। अब जीएमडीए इसे छह लेन का करना चाहता है।
जीएमआरएल ने जीएमडीए को भेजे पत्र में डिजाइन में बदलाव नहीं करने की सलाह दी है। जीएमआरएल का कहना है कि इस स्तर पर डिजाइन में संशोधन करने से परियोजना में देरी होने के साथ लागत भी बढ़ सकती है। इस हिस्से में पाइलिंग का काम पहले ही शुरू हो चुका है। जीएमआरएल के अनुसार क्रॉस रोड के साथ छह लेन का अंडरपास उपलब्ध राइट ऑफ वे में बनाना संभव नहीं है। सतपाल मित्तल रोड और चौधरी बख्तावर सिंह रोड पर भी पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है। छह लेन के अंडरपास के लिए अतिरिक्त जमीन की जरूरत पड़ सकती है, जिससे परियोजना की लागत बढ़ेगी। मौजूदा डिजाइन में सबस्ट्रक्चर को डबल डेकर सड़क और प्रस्तावित अंडरपास के लिए आवश्यक चौड़ाई को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
विज्ञापन

-
प्राधिकरण भविष्य की जरूरत को देखते हुए छह लेन के अंडरपास का विकल्प चाहता है। इस मामले को सीईओ की अध्यक्षता में होने वाली कोऑर्डिनेशन बैठक में चर्चा के लिए रखा जाएगा। -अमित कुमार, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें