फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान कैदी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हत्या के मामले में भोंडसी जेल में बंद विचाराधीन (अंडर ट्रायल) कैदी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौैरान सोमवार को मौत हो गई। बिहार का मूल निवासी कैदी पिछले करीब 3 साल से भोंडसी जेल में बंद था। मजिस्ट्रेट की निगरानी में मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन

मामले में नियुक्त जांच अधिकारी (उपनिरीक्षक) सतीश ने बताया कि बिहार के सीतामढ़ी जिले का मूल निवासी सुब्रत रॉय उर्फ मुकेश हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी था। वह 2017 से भोंडसी जेल में बंद था। सोमवार को उसके सीने में अचानक दर्द उठा, जिसके बाद जेल प्रबंधन की तरफ से तुरंत उसको प्राथमिक चिकित्सा दी गई।
कैदी को इलाज के लिए सेक्टर-10 अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने हार्ट अटैक के कारण मौत होने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह के बारे में पता चल सकेगा। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें