फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंस हत्याकांड : स्कूल प्रधानाचार्य के बायन अदालत में दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अब मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रिंस हत्याकांड में मंगलवार को जिला अदालत में सीबीआई की तरफ से पेश हुई स्कूल प्रधानाचार्य के बयान अदालत में दर्ज किए गए। अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी। यह मामला अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश पुनीत सहगल की अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन

आठ सितंबर 2017 को एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में स्कूल के ही एक छात्र भोलू को सीबीआई ने आरोपी बनाया है।प्रिंस के पिता ने बताया कि मंगलवार को निजी स्कूल की प्रधानाचार्य संधिया लाल के बयान के साथ ही बचाव पक्ष ने उनका क्राॅस एग्जामिनेशन भी किया। उन्होंने अदालत में बताया कि सीबीआई की तरफ से छात्रों और अध्यापकों के दस्तावेज मांगे गए थे। उन्होंने वारदात वाले दिन का अटेंडेंस रजिस्टर, उस दिन परीक्षा में कौन-कौन से विद्यार्थी किस कक्षा में बैठने के साथ ही अन्य दस्तावेज दिए गए।। बचाव पक्ष ने क्रॉस एग्जामिनेशन में गवाह से पूछा है कि वारदात के बाद जिला उपायुक्त द्वारा बनाई गई कमेटी और उनकी तरफ से दिए गए निर्देश के बारे सवाल पूछे गए।प्रिंस के पिता ने बताया कि अगली सुनवाई में एयरटेल और वोडाफोन कंपनी के नोडल अधिकारी बयान देने के लिए अदालत में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें