गुरुग्राम। मौजाबाद स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला लगा। मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार ने इसका शुभारंभ किया। मेले में 9 कंपनियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के बाद 60 युवाओं को चयनित किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देना है। संवाद