फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रधानमंत्री 11 को करेंगे द्वारका एक्सप्रेसवे का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से गुरुग्राम तक करेंगे रोड शो, जनता को समर्पित किया जाएगा गुरुग्राम वाला हिस्सा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे का शुभारंभ 11 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री के रोड शो का आयोजन किया जाएगा। पीएम का रोड शो दिल्ली से शुरू होकर गुरुग्राम में समाप्त होगा। एक्सप्रेसवे का गुरुग्राम वाला हिस्सा आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। एक्सप्रेसवे के शुभारंभ को लेकर एनएचएआई की और से तैयारियां की जा रहीं हैं।
केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि एक महीने के अंतराल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार हरियाणा आकर करोड़ों की योजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को रेवाड़ी के माजरा में रैली को संबोधित कर एम्स सहित अनेक परियोजनाओं की सौगात दी थी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को द्वारका एक्सप्रेसवे का रोड शो कर शुभारंभ करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री का रोड शो दिल्ली से शुरू होकर गुरुग्राम में समाप्त होगा। कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

-
आईजीआई एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी
राव ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे एक्सप्रेसवे के आरंभ होने से गुरुग्राम और दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही इस परियोजना में सड़क परिवहन की चार श्रेणी जोकि टनल, अंडरपास, फ्लाईओवर तथा फ्लाईओवर के ऊपर फ्लाईओवर होंगे। हरियाणा वाले हिस्से में इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 18.9 किलोमीटर तथा दिल्ली वाले क्षेत्र में 10.1 किलोमीटर है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के निवासियों के लिए सरकार की यह एक बड़ी सौगात है। इस एक्सप्रेसवे के आरंभ होने से न केवल गुरुग्राम बल्कि एनसीआर क्षेत्र में सड़कों के ढांचागत तंत्र को नया विस्तार मिलेगा। जिसका लाभ इस क्षेत्र के नए सेक्टरों में रहने वाले लोगों को भी होगा।


देश में पहला 8 लेन का एलिवेटेड एक्सप्रेसवे

लगभग 9000 करोड़ रुपये की लागत से देश का पहला 8 लेन का एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। जिसमें 9 किलोमीटर लंबाई में सिंगल पिलर पर आठ लेन का 34 मीटर चौड़ा एलिवेटेड रोड भी है जोकि देश में अपनी तरह का पहला एलिवेटेड रोड है। हरियाणा में यह एक्सप्रेसवे पटौदी रोड (एसएच-26) में हरसरू के पास और फर्रुखनगर (एसएच-15 ए) में बसई के पास मिलेगा। इसके अलावा यह दिल्ली-रेवाड़ी रेललाइन को गुरुग्राम के सेक्टर-88 (बी) के पास और भरथल में भी क्राॅस करेगा। एक्सप्रेसवे गुरुग्राम जिले में प्रस्तावित ग्लोबल सिटी के साथ-साथ सेक्टर - 88, 83, 84, 99, 113 को द्वारका सेक्टर-21 से जोड़ेगा।
विज्ञापन


दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों का दबाव कम होगा
द्वारका एक्सप्रेसवे शुरू होने से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों का दबाव कम होगा। अभी वाहनों के दबाव के कारण सरहौल बाॅर्डर समेत खेड़कीदौला तक कई जगहों पर लोगों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। द्वारका एक्सप्रेसवे खुलने से हाईवे पर वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें